आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विवि के दीक्षांत समारोह के चलते बिना पहचान पत्र के विवि के सभी परिसरों में प्रवेश पर रोक। ( Agra News: No entry without ID Card In DBRAU,Agra#Agra)
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का दीक्षांत समारोह 20 अगस्त को है इसे देखते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। चीफ प्रोक्टर प्रो. मनु प्रताप के अनुसार, विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर, पालीवाल परिसर, छलेसर और सिविल लाइन परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। खंदारी परिसर के प्रवेश द्वारों पर निर्माण कार्य चल रहा है इसके चलते गेट नंबर सात से ही सभी को प्रवेश दिया जाएगा। छात्रों को परिचय पत्र दिखाने पर ही प्रवेश मिलेगा, विश्वविद्यालय के शिक्षक और कर्मचारयिों को भी पहचान पत्र से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, बाहरी व्यक्ति विश्वविद्यालय के शिक्षकों से मिलने आता है तो उसे आधार कार्ड साथ लाना होगा और उसका ब्योरा रजिस्ट्रर में दर्ज किया जाएगा।
वाहन पार्किंग की व्यवस्था
अतिथियों और कालेजों के शिक्षकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था बेसिक साइंस संस्थान के सामने मैदान पर
इन्हें दी जाएंगी डिग्री
स्नातक - 57519, छात्र 27600, छात्राएं 29919
प्रोफेशनल पाठ्यक्रम - 14306, छात्र 7909, छात्राएं 6397
परास्नातक- 9282, छात्र 2919, छात्राएं 6363
दीक्षा समारोह में दिए जाएंगे पदक- 117
76 पदक- छात्राओं को मिलेंगे
41 पदक- छात्रों को मिलेंगे पदक
ये रखी गई है कीमत
धोती -450 रुपये
कुर्ता -450 से 500 साइज के आधार पर
धोती- 350 रुपये