आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल से नए सर्किल रेट लागू हो जाएंगी, 40 से 50 प्रतिशत तक जमीन के रेट बढ़ेंगे, रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा। ( Agra News: News Circle rate of Land will be applicable from 18th August#Agra)
आगरा में एक अगस्त 2017 को सर्किल रेट बढ़ाए गए थे तब 30 प्रतिशत तक सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी की गई थी इसके बाद सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए। 2025 में सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया इस पर आपत्ति मांगी गई। 100 के करीब आपत्ति प्राप्त हुईं थी इन आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद नए सर्किल रेट लागू किए गए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने सहायक महानिरीक्षक प्रबंधन को 18 अगस्त से नए सर्किल रेट से रजिस्ट्री करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
एनआईसी से देख सकेंगे नए सर्किल रेट
नए सर्किल रेट एनआईसी की वेबसाइट से देखे जा सकेंगे। कल से नए सर्किल रेट से ही रजिस्ट्री होगी और नए सर्किल रेट में 50 प्रतिशत तक की जमीन के रेटों की बढ़ोत्तरी की गई है।