आगरालीक्स….आगरा में में बेशकीमती 10 हजार वर्गगज जमीन की सीआईडी जांच के बीच कारोबारी परिवार को कर दिए दो बैनामे। ( Agra News: Controversy over Jagdishpura land case#Agra)
आगरा के जगदीशपुरा में 10 हजार वर्ग गज जमीन का पिछले साल जनवरी में फर्जीवाड़ा सामने आया था, जमीन के मालिक लुधियाना के रहने वाले टहल सिंह को म्रत दिखाकर एक महिला ने खुद को उनकी पुत्रवधु बताते हुए जमीन का सौदा किया था, जांच में टहल सिंह जिंदा पाए गए, खुद को पुत्रवधु बताने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज किया गया था इस मामले की जांच जुलाई 2024 को सीबीसीआईडी को स्थानांतरित कर दी गई थी।
जमीन के दो बैनामे किए गए
10 हजार वर्ग गज जमीन पर आगरा इंजीनियरिंग रीरोलिंग मिल कंपनी के नेम कुमार जैन का दावा है कि 1980 में टहल सिंह ने जमीन उनकी कंपनी के नाम की थी और जिसका दाखिला खारिज और कब्जा उनके पास है। इस जमीन प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी कर रही है और 70 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को टहल सिंह और उनके बेटे जगदेव ने एक बैनामा मैनपुरी के कारोबारी के नाम किया, 53 लाख रुपये की जमीन बेची गई जिसके लिए चार लाख रुपये का स्टांप शुल्क जमा किया गया जबकि एक और बैनामा किया गया इस जमीन को 2.22 करोड़ रुपये में बेचा गया और 17.29 लाख रुपये स्टांप शुल्क जमा किया गया। नेम कुमार जैन के परिजनों ने आपत्ति दर्ज कराई है। एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला का मीडिया से कहना है कि नेम कुमार जैन के परिजनों ने शिकायत की है आपत्ति के बाद भी किस तरह से बैनामा हो गया इसकी जांच कराई जा रही है।