आगरालीक्स…आगरा में बच्चों को मिले नई ड्रेस, जूते और मोजे तो बिखरी चेहरे पर मुस्कान. संवेदना एक प्रयास का पुनीत प्रयास
संवेदना एक प्रयास संस्था ने गुरुवार को समाजसेवा की मिसाल कायम करते हुए श्री अंबे लक्ष्मी बाल विद्यालय, पालिका नगर, नवल गंज, नुनिहाई में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस, जूते और मोजे वितरित किए। इस पुनीत कार्य से विद्यालय प्रांगण बच्चों की मुस्कान और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरिशंकर शर्मा, मंत्री, दीन दयाल गो विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गोग्राम, परखम मथुरा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सार्थक बनाती है और समाज की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। ऐसे प्रयासों से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि जागृत होती है।संस्था के संस्थापक नीतेश अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में लगभग 300 बच्चे नर्सरी से कक्षा 5 तक अध्ययनरत हैं। यह विद्यालय 2016 से संचालित हो रहा है और संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मिल सकें। इस अवसर पर रिंकेश अग्रवाल, मयंक जैन, विकास आनंद वर्मा, अमित पाराशर, संजीव अग्रवाल, संतोष मित्तल, अजीत कुमार, सारांश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।