आगरालीक्स…आगरा में दवा माफियाओं के कारण ईमानदार दवा व्यापारी परेशान. न आर्डर आ रहे और न आर्डर जा रहे. बाहर के व्यापारियों का आगरा के दवा व्यापार से हो रहा मोह भंग. डीएम से की व्यापार को बचाने की मांग
आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन पंजी के अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को दवा व्यापारियों ने जिलाधिकारी आगरा से दवा व्यापार को बचाने की गुहार लगाई. इस संबंध में एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और दवा माफियाओं पर हो रही कार्रवाइ्र की सराहना करते हुए अपनी बात रखी. संस्था के महामंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने कहा कि आगरा के दवा व्यापार को बचाने के लिए इस तरह की कार्यवाही समय समय पर होना अति आवश्यक है, लेकिन दवा माफियाओं के कारण अच्छा व्यापारी जो देश हित में समाज हित में अपना व्यापार पूरी ईमानदारी से कर रहा है वह परेशान है. आगरा दवा बाजार इन माफियाओं की वजह इतना बदनाम हो गया है कि अच्छा दुकानदार आगरा शहर से माल लेना बंद कर चुका है. हद तो तब हो गई बरेली के एक व्यापारी जो आगरा के व्यापारी से पिछले 10 साल से जुड़ा था और अपना माल देता था उसने इस घटना के बाद से माल देने तक से मना कर दिया.
आनलाइन के बाद दवा माफियाओं से व्यापार खत्म् होने की कगार पर
संस्था के उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह ने बताया कि हम अभी तक ऑनलाइन व्यापार के कारण ही त्रस्त थे, अब रही सही कसर ये नकली नशीली दवाइयों के माफियाओं ने पूरी कर रखी है. आगरा व्यापार खत्म होंने की कगार पर है. सचिव राजीव तनेजा ने बताया जब ऐसी बड़ी कार्यवाही होती है तो बाजार में अफरातफरी ओर अफवाहों का माहौल व्याप्त हो जाता है. जिलाधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से कहा गया इस तरह की बड़ी कार्यवाही में संस्था के पदाधिकारियों को शामिल किया जाना चाहिए जो अपनी जानकारी अपने व्यापारियों तक पहुंचा सके जिससे कि किसी निर्दोष पर कोई कार्यवाही नहीं होगी. दोषियों तक ही सीमित कार्यवाही होगी जिससे जो बाजार बंद होने से मरीजों को होने वाली दिक्कत से बचा जा सकेगा..
अध्यक्ष आशीष शर्मा ने जिलाधिकारी से कहा कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही हो परन्तु निर्दोषों का सर्वे के नाम पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए. साथ ही इस पूरे प्रकरण में जो एसटीएफ और औषधि विभाग ने कार्यवाही की वह सराहनीय है. इसी कार्यवाही रुकनी नहीं चाहिए और एक एसडीएम स्तर का अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त होना चाहिए. ऐसे लोगों पर ipc (bns) gst income tax और ड्रग एक्ट से संबंधित जो भी कार्यवाही बनती है वह होनी चाहिए जिससे आने वाले समय में लोगों के लिए उदाहरण नियत हो सके …जिलाधिकारी ने सभी मांगों को सुन ज्ञापन को मार्क कर सुसंगत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से वेद प्रकाश अग्रवाल ( संरक्षक ) संजय चौरसिया आशीष शर्मा अश्वनी श्रीवास्तव राजकुमार गुप्ता राजीव तनेजा पवन शर्मा हरविंदर सिंह कन्हैया अग्रवाल गिरीश अग्रवाल अमित गुप्ता मनोज कलवानी चंद्र प्रकाश पाहुजा रोहतास सिंह आदि उपस्थित रहे.