मथुरालीक्स दर्दनाक वृंदावन दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार छटीकरा पुल पर ट्रक में घुसी, चार की मौत, तीन घायल।
सोमवार सुबह मध्य प्रदेश नंबर की कार से सात श्रद्धालु दर्शन वृंदावन दर्शन करने के लिए आ रहे थे। आगरा दिल्ली हाईवे पर छटीकरा पुल पर कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में चार की मौत
हाइसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, हादसे में चार की मौत हो गई जबकि तीन घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कार सवारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।