आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक. वर्कशॉप में चिकित्सकों ने सही जीवन शैली अपाने के लिए दिए ये टिप्स
सेन्ट पीटर्स कालेज आगरा मे कर्मचारियों एवं कार्यसेवकों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आगरा शहर के चिकित्सक डा हेमंत गोयल, डा वरूण अग्रवाल एवं डा अनिल ठकवानी जी रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डा. ऑल्विन पिन्टो के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुई इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना और उन्हे सही जीवन शैली से परिचित कराना था। विद्यालय के मैनेजर फा० इग्नेशियस मिरांडा ने सभी का स्वागत व सम्मान पौधे देकर किया। इस कार्यशाला में चिकित्सकों ने अपने वक्तव्य प्रस्तुत किये। डा. वरूण अग्रवाल, डा. अनिल ठकवानी और डा. हेमंत गोयल ने कहा कि आज की व्यस्तम जीवन शैली में स्वच्छ रहकर, सही पोषण युक्त आहार खाकर और रोग का उपचार सही समय से कराकर, डाक्टर से परामर्श लेकर सभी मुश्किलों से समय रहते बचा जा सकता हैं। इसके लिए शरीर और वातावरण साफ रखें । मानसिक स्वास्थ्य को भी ध्यान में रखकर प्रसन्न रहें। सभी चिकित्सको को स्मृति चिह्न इत्यादि देकर प्रधानाचार्य ने उनका सम्मान किया तथा धन्यवाद दिया।