आगरालीक्स…आगरा के गायत्री पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्र सम्मान का किया सम्मान. अप्सा सदस्य स्कूलों के स्टूडेंट्स को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर किया सम्मानित
एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स, आगरा के तत्वाधान में एवं गायत्री पब्लिक स्कूल की मेजबानी में सत्र 2024-25 के अप्सा सदस्य विद्यालयों के कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षा में कीर्तीमान स्थापित करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रर्दशन हेतु सम्मानित किया गया। प्रत्येक वर्ष अप्सा द्वारा यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है जिसमें विद्यार्थियों को उनके बोर्ड परीक्षाओं में सराहनीय प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया जाता है।इस कार्यक्रम का शुभारम्भ, गायत्री पब्लिक स्कूल की संस्थापिका राधा रानी शर्मा, मुख्य अतिथि हेमलता दिवाकर (महापौर-आगरा ), अप्सा के अध्यक्ष - डॉ. सुशील गुप्ता, सचिव - डॉ. गिरधर शर्मा, कोषाध्यक्ष-श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी एवं अन्य अप्सा पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में 45 सदस्य विद्यालयों के 100 से अधिक मेधावी छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं विजय स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि श्रीमती हेमलता दिवाकर ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्जवन भविष्य का शुभ संदेश प्रेषित किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गायत्री पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल बैण्ड एवं सामूहिक नृत्य की मनमोहक सांस्कृतिक एवं प्रेरणा स्पद प्रस्तुति रहा। अंत में प्रधानाचार्या मोनिका सिंह सभी उपस्थित जन को धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में डॉ. जी. एस. राना, श्री त्रिलोक सिंह राणा, अप्सा सदस्य विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों की शोभनीय उपस्थिति रही ।