बरसानालीक्स..Barsana News: बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तड़के चार बजे वृषभानु दुलारी राधा रानी प्रकट हुईं, मटके से निकलती धार से राधा रानी के विग्रह का अभिषेक किया गया, मंगला आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और चहुंओर राधा रानी के जयकारे गूंजने लगे, सतरंगी रोशनी से नहाए ब्रह्मांचल पर्वत पर आतिशबाजी भी हुई। ( Barsana News, Video: Radha Rani Abhishek on Radha Ashtami, Mangla Aarti#Barsana )
बादलों की गड़गड़ाहट, बारिश के बीच रविवार सुबह चार बजे, राधारानी मंदिर बरसाना के गर्भ ग्रह में राधा प्रकोत्सव शुरू हुआ, बृषभानु दुलारी राधा रानी के जयकारे गूंजने लगे। राधा रानी के विग्रह को मिटटी के मटके में किए गए छिद्र से दूध, दही, शहद, घी, इत्र, बूरे से अभिषेक किया गया। इसके बाद 27 कुओं का जल, 27 जगह की रज, 27 पेड़ों की पत्तियां, सप्त अनाज, सात मेवा, सात फलों से राधा रानी के विग्रह का अभिषेक किया गया। मूल नक्षत्र में जन्मी राधा रानी का अभिषेक मंत्रोचारण के बीच एक घंटे तक चला।
शीश महल से राधा रानी ने दिए दर्शन
राधा रानी के विग्रह के अभिषेक के बाद मंगला आरती हुई, इसके बाद शीश महल से राधा रानी ने भक्तों को दर्शन दिए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है।