आगरालीक्स…Agra News: आगरा दिल्ली हाईवे पर मेट्रो की बैरिकेडिंग में ट्रक घुसा, रात में हुआ हादसा। ( Agra News: Truck hit barricading of Metro construction side on Agra-Delhi Highway#Agra )
आगरा दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा के बीच आगरा मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग की गई है, इससे रोड़ छोटा हो गया है। शनिवार देर रात सिकंदरा से आईएसबीटी के रास्ते पर डीवीडीएनएल कार्यालय के बैरिकेडिंग के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक बैरिकेडिंग में घुस गया।
बैरिकेडिंग से मुश्किल हुआ सफर, लगा रहता है जाम
आगरा दिल्ली हाईवे पर की गई बैरिकेडिंग से आईएसबीटी से सिकंदरा के बीच का सफर मुश्किल भरा हो गया है। हर समय जाम लगा रहता है, बैरिकेडिंग से रास्ता भी छोटा हो गया है, हर रोज लोग जाम से जूझ रहे हैं।)