Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Police caught five miscreants who cheated people by changing ATMs…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Police caught five miscreants who cheated people by changing ATMs…#agranews

644

आगरालीक्स…आगरा में कार में बैठकर एटीएम के अंदर जाने वालों को बनाते थे टारगेट. फिर जो करते थे काम, वो काफी चौंकाने वाला. पुलिस ने पांच दबोचे

आगरा की थाना सिकंदरा पुलिस ने एटीएम पर रूपये निकालने के समय लोगों से धोखाधड़ी कर व नशीला पदार्थ सुंघाकर एटीएम कार्ड बदल कर रूपये निकालने वाले अंतर्जनपदीय ठग गैंग के 05 अभियुक्तों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 52 एटीएम कार्ड, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 02 मोबाइल फोन व 02 तंमचे मय 04 जिन्दा करातूस 315 बोर बरामद किए हैं.

एटीएम के अंदर की थी वारदात
29 अगस्त को वादी द्वारा थाना सिकंदरा पर सूचना दी गई कि 5 अगस्त को वादी एटीएम से रुपये निकालने गया था, वादी एटीएम मशीन से रुपये निकाल रहा था तभी कुछ अज्ञात लोग एटीएम के अन्दर आये और वादी को अपनी बातों में उलझाकर वादी को कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया, वादी को जब कुछ देर बाद होश आया तो वादी का एटीएम कार्ड अज्ञात लोगों द्वारा बदल लिया गया था, अगले दिन जब वादी ने पासबुक को अपडेट कराया तो उसमें 03 अलग-अलग ट्रांक्शन से करीब 20,000/- रुपये एटीएम कार्ड से निकाले गये थे, उसी समय वादी के भाई का एक्सीडेंट हो जाने के कारण वादी अजमेर चला गया था, अजमेर से वापस आने पर वादी द्वारा घटना के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया है.

थाना सिकंदरा पर पुलिस ने मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर एटीएम पर एटीएम धारक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बोहोश कर एटीएम कार्ड बदलने की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्त- सोहिल पुत्र रोजउद्दीन, अमन पुत्र उस्मान, खालिद पुत्र फारूख, हारून पुत्र यासीन व फराज पुत्र तहब्बर को आगरा मथुरा हाईवे का पास डाल्फिन वाटर पार्क वाले रोड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न बैंको के 52 एटीएम कार्ड(01 एटीएम कार्ड मु0अ0सं0-543/2025 धारा-303(2)/318(4)/123 बीएनएस से सम्बन्धित), 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 5930/- रुपये(2600/- रुपये उपरोक्त घटना से सम्बन्धित), 02 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 कार वैगनआर बरामद हुई है।

पूछताछ का विवरण है:-
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त-सोहिल व अमन से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दोनों अभियुक्त काफी समय से अपने पास में क्लोरो फार्म रखकर एटीएम कार्ड से पैसे निकलाने वाले अन्जान लोगों के साथ में धोखाधडी कर या नशीला पदार्थ सुंघाकर उनका एटीएम कार्ड व पिन लेकर उनके एटीएम कार्ड से पैसा निकाल लेते हैं और निकाले गये रुपये से अपने शौक- मौज पूरे करते हैं, दिनांक-05.08.2025 को दोनों अभियुक्तों ने रुनकता से एक व्यक्ति जोकि एटीएम पर पैसा निकालने के लिये आया था उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर उसको बेहोस कर उसका एटीएम कार्ड ले लिया था, अभियुक्तों को उसके एटीएम पिन की जानकारी हो गयी थी, जिसके बाद में दोनों अभियुक्तों ने उस व्यक्ति के एटीएम कार्ड का प्रयोग कर उसके खाते से 20,000/- रुपये निकाल लिये थे, जिनको दोनों अभियुक्तों ने अपने हिस्से में आधा-आधा बाट लिया था, दोनों अभियुक्तों के पास जो रुपया बरामद हुआ है यह वही रुपया है, इस तरह दोनों अभियुक्तों ने विभिन्न जनपदों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है, घटना करने के बाद में पूरा रुपया दोनों अभियुक्त अपने शौक-मौज में खर्च कर लेते हैं, अभियुक्त- अमन के पास से जो एटीएम कार्ड बरामद हुए है उनमें से एक एटीएम कार्ड
एसबीआई बैंक का है जो उसी व्यक्ति का है जिसके साथ में दोनों अभियुक्तों ने थानेक्षेत्र- सिकंदरा में घटना को कारित किया था, दोनों अभियुक्तों के पास में से जो आई फोन व वनप्लस का मोबाईल बरामद हुआ है वह दोनों अभियुक्तों ने ऐसे ही कई स्थानों पर घटना करके खरीदे हैं। दोनों अभियुक्तों ने बताया कि इस काम में एटीएम कार्ड की लिमिट के अनुसार ही रुपया निकल पाता है, इसलिये आज दोनों अभियुक्त एक बड़ी घटना को करने के उद्देश्य से गाजियाबाद से ही एक अन्जान व्यक्ति से तमंचा व कारतूस खरीद कर लाये थे। अभियुक्त- हारून, खालिद व फराज अभियुक्त- सोहिल व अमन से पूछते थे कि वह लोग इतना रुपया कहाँ से लाते हो तो अभियुक्त- सोहिल व अमन ने अभियुक्त- हारून, खालिद व फराज को उपरोक्त प्रकार से घटना करने हेतु बताया गया जिसपर अभियुक्त- हारून, खालिद व फराज भी रुपये कमाने के लालच में आकर अभियुक्त- सोहिल व अमन के साथ शामिल हो गये।

घटना करने का तरीका:-
अभियुक्तगण अपने पास क्लोरो फार्म रख कर किसी एटीएम के पास कार में बैठ कर रुपये निकालने हेतु आने वाले व्यक्ति का इंतजार करते हैं, रुपये निकालने हेतु किसी व्यक्ति के आने पर अभियुक्तगण भी पीछे के एटीएम के अन्दर पहुंच जाते है, रुपये निकालने आये व्यक्ति को अपनी बातों में फंसाकर उसका एटीम पिन की जानकारी कर एटीएम कार्ड बदल लेते हैं, यदि रुपये निकालने आया व्यक्ति अभियुक्तों की बातों में नहीं फसता है तो अभियुक्तगण उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर उसका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं और फिर किसी दूसरे एटीम पर जाकर रुपये निकाल लेते हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-

  • सोहिल पुत्र रोजउद्दीन निवासी- डाबर तलाब संगम बिहार लोनी थाना टीला मोड, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
  • अमन पुत्र उस्मान निवासी- डाबर तलाब संगम बिहार लोनी थाना टीला मोड, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
  • खालिद पुत्र फारूख निवासी- खन्ना नगर थाना लोनी, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
  • हारून पुत्र यासीन निवासी- डाबर तलाब संगम बिहार थाना टीला मोड, कमिश्नरेट गाजियाबाद। 05. फराज पुत्र तहब्बर निवासी- खन्ना नगर कालोनी थाना लोनी, कमिश्नरेट गाजियाबाद ।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

error: Content is protected !!