आगरालीक्स …Agra News: आगरा में जिला प्रशासन ने जताया बाढ़ का खतरा, हथिनीकुंड से 3.29 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया, नाले बैक मारने लगे हैं, पार्वती घाट, एत्माउददौला स्मारक की कोठरियों तक पहुंचा पानी। ( nAgra News: Flood alert in Agra on 5th & 6th September#Agra )
अपर जलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया है कि हथिनीकुण्ड, सहारनपुर एक सितंबर को सुबह नौ बजे यमुना नदी में 329313 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, अधिशासी अभियंता, लोअर खण्ड, नहर, सिंचाई विभाग, आगरा द्वारा अपने पत्र में बाढ़ पूर्व अनुमान की सूचना दी है। वर्तमान में यमुना नदी में जलस्तर 151.370 मीटर है। मंगलवार को बल्केश्वर के पार्वती घाट की अंतिम सीढ़ी तक पानी आ गया। यमुना किनारे के मनोहरपुर में झोपड़ी डूब गईं हैं, यमुना पार में यमुना किनारे की बस्तियों में नाले बैक मारने लगे हैं। एत्माउददौला स्मारक की कोठरियां डूबने लगी हैं और ताजमहल की दीवार तक पानी पहुंच गया है।
पांच और छह सितंबर को बाढ़ के हालात
वर्तमान संकेतों के अनुसार जलस्तर बढ़ेगा आगरा वाटर वर्क्स पर यमुना नदी का जलस्तर 152.400 दिनांक पांच और छह सितंबर तक पहुंचने की सम्भावना है। इससे सदर तहसील में यमुना नदी के लो फ्लड पर प्रभावित होने वाले ग्राम तनौरा, नूरपुर, मेहरा नाहरगंज, विसारना, कैलाश, स्वामीबाग, फतेहाबाद, तहसील में ग्राम-भरापुर, बमरौली, ईदौन, मडयना, मेवलीकलां, गुडा, मेवली खुद, हिमायूपुर है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रभावित होने वाले सम्भावित शहरी क्षेत्र नगला बूढी, अमर विहार, दयालबाग, मोतीमहल, कटरा वजीर खां, रामबाग बस्ती, अप्सरा टाकीज, यमुना किनारा रोड वेदान्त मन्दिर से फोर्ट तक है।
24 घंटे कंट्रोल रूम संचालित
तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वंय भ्रमणशील रहते हुऐ बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुये है एवं शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को समय-समय पर जलस्तर की सूचना दी जा रही है। सभी सम्बन्धित विभागों को आवश्यक व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रौल रूम 24 घण्टें संचालित है, जिसका मोबाइल नं0 0562-2260550 एवं 09458095419 है।