Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Agra Police send two woman constable to expose religious conversion racket, Video#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Agra Police send two woman constable to expose religious conversion racket, Video#Agra

524

आगरालीक्स .Agra News: .वीडियो देखें आगरा में महिला कांस्टेबल सादा वर्दी में गईं, कहा शादी हो गई पर, बच्चे नहीं हैं। खुल गया धर्मांतरण का इंटरनेशनल रैकेट, अमेरिका, स्पेन, दुबई के लोग भी शामिल। ( Agra News: Agra Police send two woman constable to expose religious conversion racket, Video#Agra)


केदार नगर ​निवासी राजकुमार लालवानी पुत्र स्वर्गीय गुलाब राय चार साल पहले मुंबई गया था वहां धर्म परिवर्तन के बाद ईसाई बन गया और नाम बदलकर पास्टर जी रख लिया। पुलिस को शिकायत मिली थी कि पिछले कुछ समय से राजकुमार लालवानी अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन करता है, इसमें बाहर से भी कुछ लोग आते हैं। ये हिंदू समाज की महिलाएं और पुरुषों को बीमारियां ठीक करने का आश्वासन देते हैं। बीमारी से पीड़ित महिला और पुरुष के सिर पर हाथ रखकर कहते हैं कि तुम्हारे सारे दुख दूर हो जाएंगे। इसके बाद उन्हें धर्म परिर्वतन के क लिए प्रेरित करते हैं, उनसे कहते हैं कि मंदिर जाने पूजा पाठ करने से कुछ नहीं होगा। गरीबी और अपने शारीरिक कष्ट दूर करना चाहते हैं तो देवी देवताओं की मूर्तियां हटा दें, इसके बाद जो लोग धर्म परिवर्तन करने के लिए तैयार हो जाते थे उन्हें आश्वासन देते थे कि उनकी मदद की जाएगी।
महिला पुलिस कर्मियों ने की रेकी
शिकायत मिलने के बाद सादा ड्रेस में महिला पुलिस कर्मियों को रेकी करने के लिए भेजा गया, वे प्रार्थना सभा में शामिल हुईं कहा कि उनकी शादी हो चुकी है लेकिन बच्चे नहीं हैं। हर मर्ज का इलाज करने वाले पास्टर ने अन्य लोगों की समस्या को दूर करने की तरह से उनका सिर पकड़ा और खुद को चमत्कारी मानते हुए शरीर के अंदर अर्दश्य शक्ति को बाहर निकालने के लिए कहने लगा, इस तरह महिला पुलिस कर्मियों ने सुबूत जुटाए इसके बाद पुलिस ने राजकुमार लालवानी सहित आठ को अरेस्ट कर लिया।
अमेरिका स्पेन से भी जुटे लोग, यूटयूब चैनल भी
पुलिस जांच में सामने आया है कि राजकुमार लालवानी के व्हाटस एप ग्रुप में 80 से अधिक सदस्य हैं इसमें अमेरिका, स्पेन और दुबई के लोग भी जुड़े हुए हैं ये भी आनलाइन प्रार्थना सभा में शामिल होते थे, इसकी अभी जांच चल रही है हो सकता है कि आगरा पुलिस एक और अवैध धर्मांतरण के बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर पाए।
तीन महिलाओं सहित आठ अरेस्ट
इस मामले में पुलिस ने राजकुमार लालवानी, निवासी शाहगंज के साथ ही अनूप कुमार निवासी पंचशील कॉलोनी शाहगंज, जयकुमार निवासी राधे हाईटस शास्त्रीपुरम, सिकंदरा, अरुण कुमार बारह खंबा सराय ख्वाजा शाहगंज, कमल कुण्डलानी निवासी राहुल ग्रीन दयालबाग थाना न्यू आगरा को अरेस्ट किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!