आगरालीक्स… आगरा में यमुना के जलस्तर का ताजा अपडेट जारी, जानें यमुना का जलस्तर कितना पहुंचा।
हथिनीकुंड, सहारनपुर से यमुना में 3.29 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया था यह आगरा में पांच और छह सितंबर को पहुंचेगा, इससे आगरा में यमुना का जलस्तर 152 मीटर को पार कर सकता है और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं इसके लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है, यमुना किनारे सतर्कता बढ़ा दी गई है। ( Agra News: Yamuna water level latest update#Agra )
अलर्ट लेवल के पार पहुंचा जलस्तर
यमुना में बुधवार रात को जलस्तर 151.555 मीटर पहुंच गया जबकि अलर्ट लेवल 151.400 मीटर है। गुरुवार सुबह नौ बजे यमुना का जलस्तर 151.615 मीटर तक पहुंच गया। अलर्ट लेवल को पार कर जाने से यमुना किनारे की कॉलोनियों में नाले बैक मारने लगे हैं। ताजमहल की दीवार तक भी पानी पहुंच गया है। ताजगंज मोक्षधाम और पोइया घाट श्मशान घाट भी डूब गया है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
कंट्रोल रूम बनाया गया
तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वंय भ्रमणशील रहते हुऐ बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुये है एवं शहरवासियों एवं ग्रामवासियों को समय-समय पर जलस्तर की सूचना दी जा रही है। सभी सम्बन्धित विभागों को आवश्यक व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम 24 घण्टें संचालित है, जिसका मोबाइल नं० 0562-2260550 एवं 09458095419 है।