Friday , 11 September 2026
Home अध्यात्म Agra News: Lunar eclipse and Shradh Paksha Purnima, know the timing…#agranews
अध्यात्म

Agra News: Lunar eclipse and Shradh Paksha Purnima, know the timing…#agranews

462

आगरालीक्स..पूर्णिमा श्राद्ध को पड़ रहा चंदग्रहण. जानिए कितने बजे शुरू होगा चंदग्रहण और कितने बजे से लग जाएगा सूतक काल…श्राद्ध कैसे और कब करें ये भी जानें

भाद्रपद की पूर्णिमा को इस बार चंदग्रहण का साया है. इसी पूर्णिमा से पितृपक्ष की शुरुआत हो रही है. ग्रहण को वैदिक ज्योतिष में एक संवेदनशील और शक्तिशाली काल माना गया है, जिसका प्रभाव धार्मिक क्रियाकलापों और ऊर्जा प्रवाह पर भी देखा जाता है. वहीं हिंदू धर्म में पितरों की आराधना को भी महत्व माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि पितर हमारे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. हर साल भाद्रपद की पूर्णिमा से अश्विन मास की अमावस्या तक 16 दिनों का यह काल पितरों को समर्पित् होता है. इस वर्ष पितृ पक्ष की शुरुआत 7 सितंबर 2025 को पूर्णिमा तिथि से हो रही है और इसका समापन 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा.

पूर्णिमा को भारत में दिखेगा चंदग्रहण
इस बार पितृ पक्ष की शुरुआत एक खास खगोलीय घटना के साथ हो रही है. साल का अंतिम चंदग्रहण भी ठीक उसी दिन पड़ रहा है यानी 7 सितंबर को. यह एक पूर्ण चंदग्रहण होगा जो भारत सहित कई देशों में साफ दिखाई देगा. ऐसे में यह संयोग धार्मिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अतयंत महत्वपूर्ण बन गया है.

जानिए चंदग्रहण और सूतक की टाइमिंग
चंदग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से एक बजकर 26 मिनट तक चलेगा. इससे पहले दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर सूतककाल शरू हो जाएगा. यह ग्रहण समाप्त होने पर खत्म होगा. बता दें कि ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतककाल लग जाता है.

कैसे करें पितरों का तर्पण
सूतक काल 7 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू हो जाएगा. इस अवधि में पूजा पाठ, भोजन, शुभ कार्य और श्राद्ध कर्म वर्जित माने जाते हैं. वहीं पितृ श्राद्ध और तर्पण के लिए दिन का विशेष समय माना जाता है जिसे कुतुप काल कहा जाता है. इस बार पूर्णिमा का श्राद्ध या तर्पण का सबसे उत्तम समय दोपहर 12 बजकर 44 बजे तक का ही होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल शुरू होने से पहले अगर श्रद्धा ओर विधिपूर्वक श्राद्ध कर लिया जाए तो वह पूर्ण रूप से मान्य और फलदाय होता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

अध्यात्म

Rashifal Friday, 11th September 2026

आगरालीक्स…शुक्रवार इन पांच राशियों के लिए रहेगा शुभ. मिल सकती हैं खुशियां....

अध्यात्म

Ganesh Chaturthi is on September 14. Find out what to offer Lord Ganesh based on your zodiac sign…#agranews

आगरालीक्स…गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को. राशि अनुसार जानें भगवान गणेश को क्या—क्या...

अध्यात्म

Rashifal Thursday, 10 September 2026

आगरालीक्स…10 सितंबर गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

अध्यात्म

Rashifal Wednesday, 9 September 2026

आगरालीक्स…09 सितंबर बुधवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदों से...

error: Content is protected !!