आगरालीक्स…आगरा के स्कूलों में कल भी रहेगी छुट्टी. बच्चों को दो दिन लगातार मिली छुट्टी. एग्जाम भी नजदीक
आगरा के स्कूल कल वारावफात को लेकर बंद रहेंगे. इसके अलावा आज 4 सितंबर को भी प्रशासन के आदेश के कारण 12वीं तक के स्कूल बंद रहे. ऐसे में बच्चों को लगातार दो दिन छुट्टी मिली. हालांकि बच्चों के लिए ये छुट्टियां पढ़ाई करने वाली ही हैं क्योंकि अधिकतर स्कूलों में 8 सितंबर या 15 सितंबर से अर्धवार्षिक एग्जाम शुरू होने जा रहे हैं. ऐसे में बच्चों का फोकस इस समय एग्जाम को लेकर ही है.स्कूलों में चल रहा रिवीजन
आगरा के स्कूलों में इस समय अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए कोर्स पूरा करा दिया गया है और अब एगजाम की तैयारियों के लिए रिवीजन चल रहा है. दो दिन की लगातार छुट्टी के बाद सैटरडे को हाफ डे रहेगा और फिर अगले दिन संडे है. ऐसे में बच्चों को एग्जाम्स की तैयारियों के निर्देश स्कूलों की ओर से लगातार दिए जा रहे हैं