आगरालीक्स…आगरा का ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव कल से हो रहा शुरू. रावतपाड़ा चन्नोमल की बारादरी में होगा गणेश पूजन और मुकुट पूजन
उत्तर भारत की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव मे कल 6 सितंबर से शुरू होने जा रही है. एक माह 5अक्टूबर तक चलने वाली श्रीरामलीला महोत्सव का गणेश पूजन, मुकुट पूजन के साथ श्री गणेश होगा। कल श्रीरामलीला कमेटी द्वारा चन्नोमल की बारादरी रावतपाड़ा में शाम 6 बजे गणेश पूजन व मुकुट पूजन होगा।रामलीला कमेटी की ओर से बताया गया कि 7 सितंबर से श्राद पक्ष प्रारम्भ हो रहे है। श्राद पक्ष मे कोई भी शुभ कार्य प्रारम्भ नही होता है। अतः 6 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी के दिन से उत्तर भारती की ऐतिहासिक आगरा की श्रीरामलीला महोत्सव का श्री गणेश होगा।