आगरालीक्स…आगरा में रात 9 बजे यमुना का जलस्तर और बढ़ा…दयालबाग के अमर विहार, मनोहरपुर में भरने लगा पानी. भैरों नाला मारने लगा बैक. जानें लेटेस्ट अपडेट
आगरा में यमुना चेतावनी के निशान को पार कर अब कॉलोनियों में घुसना शुरू हो गई है. दयालबाग के अमर विहार कॉलोनी, मनोहरपुर में यमुना का पानी पहुंचना शुरू हो गया है. इससे पहले कैलाश मंदिर के गर्भ गृह में भी यमुना सुबह पहुंच गई है. नगला बूढ़ी स्थित भैरों नाला बैक मारने लगा है. नाला पूरी तरह से फुल हो गया है.रात नौ बजे यमुना का जलसतर और बढ़ा
रविवार रात 9 बजे गोकुल बैराज, मथुरा से 1,37373 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 500 फीट 152.450 मीटर को पार कर गया। रविवार रात 9 बजे यमुना का जलस्तर 152.485 मीटर पहुंच गया है. मुनादी कराकर लोगों को घर का सामान सुरक्षित रखकर शेल्टर होम में जाने के लिए कहा जा रहा है। बटेश्वर में भी मंदिर डूब गए हैं, चारों तरफ पानी ही पानी दिखई दे रहा है।
यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, इससे बाढ़ बड़े क्षेत्र को प्रभावित कर सकती है। आगरा में 1978 में जब बाढ़ आई थी तो बेलनगंज में नाव चलानी पड़ी थी उस समय यमुना का जलस्तर 507 फीट यानी 154.534 मीटर को पार कर गया था। इस बार 500 फीट तक यमुना का जलस्तर पहुंचने के बाद हालात बिगड़ने लगे हैं।