आगरालीक्स…पूर्ण चंद्रग्रहण का समय शुरू, रात 1:26 मिनट तक पड़ेगा ग्रहण. आसमान में इतने बजे दिखेगा ब्लड मून का अनोखा नजारा दिखेगा, तीन बार रंग बदलेगा चांद..जाने टाइमिंग
चंदग्रहण का समय शुरू हो चुका है. साल का आखिरी पूर्ण चंदग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शरू हो गया है. यह चंदग्रहण बहुत ही दुर्लभ है जिसमें चंद्रमा ब्लड मून के चलते तीन बाद बदलेगा. पहले चंद्रमा चांदी की तरह चमकते हुए धुंधला सा नजर आएगा और फिर चांद पर पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में रहने के कारण काला दिखेगा और फिर धीरे धीरे चांद का रंग नारंग और फिर गहरा लाल रंग में दिखाई देगा.ग्रहण की शरुआत — रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू
चंदग्रहण की समाप्ति — रात 1 बजकर 26 मिनट पर
चंदग्रहण् का उच्च काल जिसमें लड मून का अनोखा नजारा दिखेगा
रात 11 बजकर 41 मिनट से