आगरालीक्स…Agra News: आगरा में नगर निगम घर से कूड़ा उठाने के 30 से 50 रुपये हर महीने तक लेगा, हर कॉलोनी में टीम जाएगी। निजी सफाई कर्मचारियों से निर्भरता कम होगी। ( Agra News: Door to Door garbage collection charge from Rs 30 to Rs 3000 per month in Agra#Agra)
आगरा में 100 वार्ड हैं, इसके लिए स्वच्छता कारपोरेशन कंपनी से डोर टू डोर यानी घर घर से कूड़ा उठाने का अनुबंध किया गया है। मगर, कंपनी बहुत ही कम घरों से कूड़ा उठा रही है उनसे मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। सोमवार को हुए नगर निगम के सदन में कंपनी की मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए भुगतान रोकने की मांग की गई। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन और टैगिंग शुल्क से छूट देते हुए नए रेट लागू करने के निर्णय पर सर्वसम्मति बन गई। कंपनी द्वारा 30 से 50 रुपये प्रति महीने के हिसाब से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के चार्ज लिए जाएंगे।
कूड़ा कलेक्शन के चार्ज
एचआईजी 50 रुपये प्रतिमाह
एमआईजी 40 रुपये प्रतिमाह
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले पक्के घर और ईडब्ल्यूएस मकान 30 रुपये प्रतिमाह
झोपड़ी कोई शुल्क नहीं
चाय और खान पान की दुकान 80 रुपये प्रतिमाह
बेकरी, मिठाई की दुकान सब्जी और फल विक्रेता 250 रुपये प्रतिमाह
मांस मछली की दुकानें 300 रुपये प्रतिमाह
रेस्टोरेंट 500 से 800 रुपये तक
होटल, लॉज और गेस्ट हाउस 800 से 3000 रुपये प्रतिमाह
हॉस्टल और शिक्षण संस्थान 800 से 1700 रुपये
अस्पताल व नर्सिंग होम 800 से 1500 रुपये
क्लीनिक पैथोलाजी और एक्सरे 200 रुपये
कबाड़ी की दुकान 500 रुपये