आगरालीक्स…ग्रेटर नोएडा में कॉलेज के हॉस्टल में दो छात्रों के बीच शूटआउट, एक की मौत, दूसरा घायल. इनमें एक आगरा का रहने वाला
यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक कॉलेज के हॉस्टल में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है. दो छात्रों के आपसी झगड़े में फायरिंग हुई है जिसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. पुलिस जब यहां पहुंची तो कमरे में खून फैला हुआ था और एक लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद हुई है. घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई है. इनमें एक छात्र आगरा का रहने वाला है.नॉलेज पार्क थर्ड स्थित आरसीआई विद्या विहार क हॉस्टल में यह वारदात हुई हे. इस घटना का पता तब चला जब सभी छात्रों के कॉलेज चले जाने के बाद सिक्योरिटी गार्ड लाइट चेक करने गया था. गार्ड ने एक कमरे से कराहने की आवाज सुनी तो उसने इसकी जानकारी वार्डन को दी. वार्डन ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद था. इसे बाद पीछे की तरफ से किसी तरह कमरा खोला गया. अंदर का नजारा होश उड़ाने वाला था. दो दो छात्र खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे ओर उनके चारों ओर खून फैला हुआ था.
आगरा का रहने वाला है एक छात्र
दीपक कुमार एमबीए कर रहा था और देवांश चौधरी पीजीडीसीए का छात्र है। दीपक कुमार आंध्रप्रदेश के चिलकुलरी का रहने वाला है और देवांश आगरा के भगवान टाकीज के पास का रहने वाला है. इसके पिता का नाम सुरेंद्र सिंह है. इनमें से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि देवांश बुरी तरह से घायल है. जांच में पता चला कि दोनेां आपस में दोस्त थे लेकिन किसी कारणवश दोनों में से किसी ने एक दूसरे को लाइसेंसी रिवॉल्सर से सिर में गोली मार दी है व खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है. पुलिस ने घायल देवांश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. आगरा में उसके परिजनों को सूचित कर दिय गया है. मौके से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मय 4 जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस व फोन, लैपटॉप व अन्य उपकरण पुलिस ने जब्त किए हैं. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना वाले कमरे को सील कर दिया गया है.