आगरालीक्स…आगरा में बड़ा हादसा, सराय ख्वाजा में मकान का छज्जा गिरा. एक ही परिवार के 4—5 लोग मलबे में दबे. पुलिस मौके पर…देखें वीडियो
आगरा में बुधवार को थाना शाहगंज क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है. सराय ख्वाजा में मकान का छज्जा गिरने से एक ही परिवार के चार पांच लोग मलबे में दब गए हैं. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आसपास के लोगों की सहायता से मलबे में बदे लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनके एक बच्चे की हालत नाजुक बताई गई है.