मथुरालीक्स…मथुरा में सांसद हेमामालिनी ने बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा, बच्चों को गोद में लेकर दुलारा. राहत शिविरों में इंतजामों की प्रशंसा की…देखें वीडियो
मथुरा—वृंदावन में यमुना की बाढ़ ने कई गांवों, कॉलोनियों को चपेट में ले लिया है. हालांकि अब जलस्तर कम होने लगा है लेकिन वो अभी भी खतरे के निशान के पार है. प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर में इंतजाम किए गए हैं. बुधवार को भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और राहत शिविरां में किए गए इंतजामों की प्रशंसा की.
बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा, बच्चों को दुलारा
सांसद हेमा मालिनी ने एक राहत शिविर का दौरा किया और बाढ़ पीड़ितों को खाना परोसा. उनके बच्चों को गोद में लेकर दुलारा भी. राहत शिविरों में इंतजामों पर उन्होंने कहा कि बहुत अच्छे इंतजाम किए गए हैं. अलग— अलग टैंट लगाए गए हैं. सभी का ध्यान रखा जा रहा है. सांसद ने दुख भी जताया कि लोगों को अपना घर छोड़कर शिविरों में आना पड़ा. उन्होंने कहा कि जो हुआ वो अच्छा नहीं है कि उन्हें अपना घर छोड़कर यहां आना पड़ा. लेकिन अधिकारियों और प्रशासन ने अच्छी व्यवस्था की है.