आगरालीक्स…मेटा का एक अलर्ट बचा रहा लोगों की जान. आगरा के टीसीएस कंपनी के रिक्रूट मैनेजर मानव शर्मा की भी बच सकती थी जान, अगर करते ये काम…
फेसबुक, इंस्टाग्राम पर कोई खुदकुशी से पहले पोस्ट अपलोड करता है तो मेटा ऐसे मैसेज और वीडियो को न सिर्फ खोज लेता है बल्कि उस जहां से वीडियो पोस्ट किया गया होता है उसका अलर्ट प्रदेश के लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय पर पहुंच जाता है. तुरंत जिले की पुलिस को बताया जाता है, लोकेशन दी जाती है और पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लोगों की जान बचाई जाती है. मेटा की मदद से पुलिस अब तक 1315 लोगों की इसी रह जान बचा चुकी है.आगरा पुलिस ऐसे 29 लोगों की जान बचा चुकी है. आगरा के बहुचर्चित टीसीएस मैनेजर सुसाइड केस में टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की भी जान बच सकती थी, काश उन्होंने भी जान देने से पहले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया होता. मेटा से है यूपी पुलिस का करारआत्महत्या से संबंधित पोस्ट पर चेतावनी जारी करने के लिए 2022 में यूपी पुलिस की मेटा के साथ एक करार स्थापित हुआ था. इस करार के जरिए पुलिस ने एक जनवरी 2023 से 25 अगस्त 2025 तक कुल 1315 लोगों की जान बचाई है. वहीं आगरा पुलिस ने ऐसे 29 लोगों की जान बचाई है. बीते दिनों आगरा के एक युवक ने इटावा में खुदकुशी का प्रयास किया था. सोशल मीडिरूा पर एक मैसेज डाला था लेकिन मेटा से यह मैसेज लखनऊ पुलिस मुख्यालय पर अलर्ट के रूप में आया. इसके बाद इटावा पुलिस को लोकेशन बताई गई. 10 मिनट में इटावा पुलिस ने आगरा के युवक की जान बचा ली. युवक बेरोजगारी से परेशान था. इसी तरह एक युवती ने भी कई सारी दवाएं एक साथ खाने और जान देने का वीडियो अपलोड किया था लेकिन आगरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे ऐसा करने से रोक लिया.