आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा में पड़ोसी के पालतू कुत्ते से परेशान होने पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराया मुकदमा। ( Agra News: Dog bite woman & her son, FIR lodge against neighbour#Agra)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा की आस्था नगर कॉलोनी, जगदीशपुरा की रहने वाली मीना ने कोर्ट क आदेश पर पड़ोसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मीना का आरोप है कि पड़ोसी तेजवीर का कुत्ता आए दिन हमला करता है, तीन जून को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने उनके बेटे को काट लिया था, इससे पहले उनकी भैंस की भी कुत्ते के हमले से मौत हो चुकी है।
27 जून को कुत्ते ने बोला हमला
मीना का आरोप है कि 27 जून की रात 10.30 बजे वे उन पर और उनके बेटे पर कुत्ते ने हमला बोल दिया। विरोध करने पर तेजवीर और उनके परिजनों ने गाली गलौज करते ही मारने की धमकी दी, पुलिस में शिकायत करने पर कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्अ के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।