आगरालीक्स …Agra News: आगरा के नालंदा प्राइड में आए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री से न मिलवाने पर मारपीट, आयोजक की बहन ने बगल के फ्लैट में रहने वाले परिवार पर लगाए आरोप। दूसरे पक्ष ने भी लगाए आरोप, मुकदमा दर्ज। ( Agra News: Dhirendra Shastri Agra Programme organizer’s sister lodge FIR against neighbour#Agra)
आगरा में छह सितंबर को बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री आए थे उनका कार्यक्रम फतेहाबाद रोड पर होना था, सुबह वे नालंदा प्राइड खंदारी में नेहा गुप्ता के फ्लैट नंबर 201 में पहुंचे थे। लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। नेहा गुप्ता का आरोप है कि बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वालों की बहुत भीड़ आ गई थी, इस कारण से वे अपने पड़ोसी फ्लैट नंबर 202, 205 निवासी संजय चौहान के परिवार को बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से नहीं मिलवा सकी।
मारपीट करने का आरोप
नेहा गुप्ता का आरोप है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से न मिल पाने पर उनके पड़ोसी संजय चौधरी और उनके परिजन रंजिश मानने लगे। उनके साथ मारपीट की, गला दबाने का प्रयास किया, गालियां दी, उनके भाई आयोजक पुष्कल गुप्ता को धमकी दी गई। हरीपर्वत इंस्पेक्टर नीरज शर्मा का कहना है कि इस मामले में तहरीर के आधार पर अजय चौहान, उनकी पत्नी अरिता चौहान, संजय चौहान आदि पर मुकदमा दर्ज किया गया है, सीसीटीवी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मीडिया से आरोपित के भाई विजय का कहना है कि चेहरा चमकान ेके लिए नेता और अधिकारी नालंदा प्राइड में बुला लिए गए, सोसाइटी के लोग अपने घरों में कैद रहे, इसका विरोध करने पर आयोजक पुष्कल गुप्ता ने अभद्रत दी, मारपीट का आरोप गलत है।