आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नौकरानी ने महिला सैन्य अधिकारी के घर में की चोरी, महंगी साड़ियों के साथ गुल्लक तक ले गई। ( Agra News: Woman Army office lodge FIR against house maid#Agra )
आगरा के ग्वालियर ईस्ट आगरा कैंट निवासी महिला सैन्य अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने कहा है कि 25 जुलाई से उनके घर का काम सविता पत्नी मिथुन कर रही थी। 11 सितंबर को उन्होंने सविता को घर का सामान चोरी करते हुए पकड़ लिया, उसने माफी मांगी तो उसे छोड़ दिया और काम से हटा दिया।
सविता ने दोबारा नौकरी पर रखने के लिए कहने पर सामान मिला गायब
सविता ने सैन्य अधिकारी से माफी मांगते हुए दोबारा काम पर रखने के लिए कहा, इसके बाद उन्होंने अपने घर का सामान चेक किया। उनके घर से महंगी साड़ी, स्वेटर, सूट के साथ ही सिक्कों से भरी गुल्लक गायब मिली, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है।