आगरालीक्स…Agra News: आयकर रिटर्न फाइल न करने वालों को राहत, जानें अब कब तक कर सकते हैं आयकर रिटर्न फाइल। ( Agra News: ITR Filling due date extended till 16th September 2025#Agra )
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी थी लेकिन आयकर पोर्टल के स्लो और क्रैश होने से अंतिम तीन दिन में आयकर रिटर्न फाइल करने में समस्या आई और तमाम रिटर्न अटक गए। सीए, कर अधिवक्ता और करदाताओं ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की थी जिससे उनका रिटर्न फाइल हो सके।
एक दिन का और दिया गया समय
सीबीडीटी ने सोमवार रात को आदेश जारी किया है, इसमें कहा है कि पहले ही आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई से बढ़ाकर 15 सितंबर की जा चुकी है। सीबीडीटी ने निर्णय लिया है कि इस तिथि को और बढ़ाया जा रहा है अब 16 सितंबर तक आयकर रिटर्न फाइल किए जा सकेंगे। इस तरह रिटर्न फाइल करने की आज अंतिम तिथि है।