आगरालीक्स …Agra News: आगरा में त्योहार से बाजारों में पहले दुकान के सामने, सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान, जानें किस क्षेत्र में कब चलेगी जेसीबी। ( Agra News: Anti encroachment drive by Nagar Nigam up to 3rd October 2025#Agra)
आगरा नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। 16 सितंबर से शुरू हुआ अभियान छह अक्टूबर तक चलेगा। सुबह 11 बजे से संयुक्त टीम अभियान चलाएगी, फोटो भी लिए जाएंगे।
यहां चलेगा अभियान
17 सितंबर बोदला चौराहे से जगदीशपुरा चौराहे तक
18 सितंबर थाना जगदीशपुरा से लोहामंडी चौराहे तक
19 सितंबर रूई की मंडी चौराहे से रामनगर की पुलिया तक
20 सितंबर रामनगर की पुलिया से बोदला चौराहे तक
22 सितंबर बोदला चौराहे से कारगिल चौराहे तक
23 सितंबर सिकंदरा चौराहे से कारगिल पेट्रोल पंप होते हुए अबंतीबाई चौराहे शास्त्रपुरम गोल चक्कर तक
24 सितंबर भगवान टॉकीज से दयालबाग रोड तक
25 सितंबर बोदला चौराहे से बिचपुरी मार्ग तक
26 सितंबर कमला नगर नमकीन गली में
27 सितंबर मधु नगर से सेवला तक वव
30 सितंबर रामबाग चौराहे से एत्माउददौला रोड तक
3 अक्टूबर राजपुर चुंगी से शमसाबाद रोड पर
4 अक्टूबर विभव नगर
6 अक्टूबर लोहामंडी चौराहे और उसके आस पास