आगरालीक्स….Agra News: आगरा में रिश्तेदार दंपती ने महिला और उसकी बहन के व्हाटस एप पर आपत्ति जनक फोटो भेज दिया, महिला ने सुसाइड कर ली। पति ने पत्नी को ईदगाह रेलवे पुल से नीचे फेंका। ( Agra crime News: Woman found dead in room, Man throw wife from Railway Bridge#Agra )
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रहने वाला युवक कोतवाली क्षेत्र के चांदी कारखाने में काम करता है, 2014 में शादी हुई थी एक बेटा और एक बेटी है। पिछले कुछ समय से चांदी कारीगर की पत्नी तनाव में थी, परिजनों ने पूछा तो उन्हें बताया कि रिश्तेदार दंपती ब्लैकमेल कर रहे हैं, रिश्तेदार दंपती से पूछने पर उन्होंने इसे मजाक बताया।
चांदी कारीगर की पत्नी के व्हाटसएप पर भेजा आपत्तिजनक फोटो
आरोप है कि 16 सितंबर को चांदी कारीगर की पत्नी और उसकी बहन के व्हाटस एप पर रिश्तेदार दंपती ने आपत्तिजनक फोटो भेज दिया, कुछ देर बाद ही इस फोटो को डिलीट भी कर दिया। इससे चांदी कारोबारी की पत्नी तनाव में आ गई, मंगलवार को चांदी कारीगर काम पर गया और पत्नी ने पहली मंजिल पर कमरे में फंदे से लटकर जान दे दी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, व्हाटस एप चैट को रिकवर किया जा रहा है।
पति ने पत्नी को रेलवे पुल से फेंका
शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले जूता कारीगर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, एक महीने से पत्नी अपनी बेटी के साथ मायके रह रही थी। बुधवार को जूता कारीगर ससुराल पहुंचा और बाइक से पत्नी को अपने साथ लेकर आ रहा था। रास्ते में विवाद के बाद जूता कारीगर ने पत्नी को ईदगाह रेलवे पुल से नीचे फेंक दिया, स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। जूता कारीगर की पिटाई लेकर उसे पुलिस को सौंप दिया।