आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में जाम से राहत के लिए ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो दौड़ेगी, जानें कब।
आगरा के पहले कॉरिडोर के पहले चरण में ताजमहल पूर्वी गेट से श्री मनकामेश्वर मंदिर, बिजलीघर तक मेट्रो चल रही है। श्री मनकामेश्वर मंदिर, बिजली घर से एसएन मेडिकल कॉलेज, राजा की मंडी होते हुए आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का अंडरग्राउंड ट्रैक तैयार हो चुका है। ट्रैक बिछाने का काम और सिविल वर्क चल रहा है। ( Agra News: Agra Metro between Taj east gate to RBS college start from December 2025#Agra)
सितंबर तक चलनी थी मेट्रो
ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक सितंबर 2025 तक मेट्रो का संचालन होना था लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में श्री मनकामेश्वर मंदिर से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो का संचालन दिसंबर 2025 तक हो पाएगा। इसके बाद ताजमहल पूर्वी गेट से आरबीएस कॉलेज तक मेट्रो चलने लगेगी और लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। इसके तीसरे चरण में आरबीएस कॉलेज से सिकंदरा तक एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक का निर्माण चल रहा है। काम पूरा होने के बाद ताजमहल पूर्वी गेट से सिकंदरा तक मेट्रो का संचालन होगा।
दूसरे कॉरिडोर में 2027 तक दौड़ने लगेगी मेट्रो
आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक मेट्रो का संचालन होना है, एमजी रोड के साथ ही सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड और लगड़े की चौकी पर काम शुरू हो चुका है। 2027 तक मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर पर संचालन शुरू हो जाएगा।