Tuesday , 27 October 2026
Home आगरा Agra News: A case has been registered against the secretary of the Fatehpur Sikri Cooperative Society and the truck driver…#agranews
आगरा

Agra News: A case has been registered against the secretary of the Fatehpur Sikri Cooperative Society and the truck driver…#agranews

484

आगरालीक्स…आगरा में सहकारी समिति फतेहपुर सीकरी के सचिव व ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज. डीएम के निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा. जानिए वजह

जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन में जनपद में यूरिया,डीएपी आदि उर्वरकों की पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित न किए जाने, लापरवाही बरतने, नियत स्थान सहकारी समिति से वितरण न कर अन्य अनाधिकृत स्थान पर नियम विरुद्ध डीएपी वितरण करने पर फतेहपुर सीकरी सहकारी समिति के सचिव तथा ट्रक ड्राइवर के विरुद्ध संबंधित अरविंद चौहान, (एडीसीओ)अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील किरावली द्वारा थाना फतेहपुर सीकरी में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि 03 दिन पूर्व बी पैक्स फतेहपुर सीकरी के सचिव रमाकांत व ट्रक ड्राइवर यासीन द्वारा उर्वरक डीएपी को नियत स्थान, सहकारी समिति गोदाम पर वितरण न कर अन्य अनाधिकृत स्थान पर नियम विरुद्ध वितरण करने के सम्बन्ध में वीडियो मिला था, जिसका जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता से उक्त प्रकरण की उसी दिन (16-9-2025) को जांच कर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इस प्रकरण में अपर जिला सहकारी अधिकारी तहसील किरावली एव सहायक विकास अधिकारी (सह०) वि०ख० फतेहपुर सीकरी आगरा से जाँच करायी गयी।

जाँच में समिति सचिव रमाकान्त शर्मा एवं ट्रक ड्राइवर यासीन को डीएपी उर्वरक को नियत स्थान पर न पहुँचा कर अनियमित वितरण करते हुए स्टाक खुर्द श्री रमाकान्त शर्मा एवं ट्रक ड्राइवर श्री यासीन के विरुद्ध भा०न्या० संहिता की धारा 316 एवं उ0प्र0 सहकारी समिति अधिनियम 1968 की धारा 31 इत्यादि के उल्लंघन के लिये प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। सोसाइटियों द्वारा उर्वरकों हेतु मांग पत्र पर तत्काल खाद आपूर्ति की जा रही है।गैर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी सहकारी समितियों पर पर्याप्त उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, समय से संबंधित द्वारा सोसाइटी खोलने व वितरण सुनिश्चित करने, सोसाइटियों पर उर्वरकों की समाप्ति से पूर्व ही मांग पत्र प्रेषित करने, मांग पत्र न भेजने बाली सहकारी समितियों को चिह्नित कर कड़ी कार्यवाही करने,समय से सोसाइटियों द्वारा आरटीजीएस करने, सभी संबंधित अधिकारियों को फील्ड में रहकर सोसाइटी पर शांतिपूर्वक व्यवस्थित ढंग से किसानों को खाद वितरण सुनिश्चित कराने को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी महोदय ने सोसाइटियों पर डीएपी, यूरिया उर्वरकों की सुचारू आपूर्ति तथा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित किए जाने तथा ओवररेटिंग रोकने, सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने हेतु कड़े निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जनपद में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने हेतु एसीएम, तथा अन्य मजिस्ट्रेटों की निगरानी में वितरण व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने,गोदाम से सोसाइटीयों तक खाद,आपूर्ति करने वाले ट्रक या अन्य वाहनों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने हेतु अधिकारी की ड्यूटी लगाने, वाहन का नंबर, ड्राइवर का नंबर संबंधित को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे,पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित किए जाने हेतु औचक निरीक्षण कर किसानों की समस्याओं का निस्तारण कराने के संबंधित को निर्देश दिए गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Agra Devotees Conclude Successful Chitrakoot Pilgrimage with Seva of 300 Saints

आगरालीक्स…संत सेवा, सुंदरकाण्ड और भंडारे के साथ संपन्न हुई तीन दिवसीय धार्मिक...

आगरा

Obituaries of Agra on 27th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Distribution of 100 kg of medicinal kheer Prasad of Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में शरद पूर्णिमा की धवली चांदनी रात में अमृत तुल्य बनी...

आगरा

Agra News: The Governor is arriving in Agra tomorrow. She will stay for two days and will attend this university event

आगरालीक्स…आगरा में कल आ रही हैं राज्यपाल. दो दिन रहेंगी. यूनिवर्सिटी के...

error: Content is protected !!