आगरालीक्स…आगरा में चौकी पर महिला का हंगामा. पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, कपड़े फाड़ने लगी.
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के विभव नगर चौकी पर एक महिला के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला ने यहां जमकर हंगामा किया. पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन महिला चौकी के बाहर निर्वस्त्र होने लगी और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगी. इस दौरान एक दरोगा ने समझदारी दिखाते हुए चौकी से चादर लाकर महिला को ढक दिया. इस दौरान चौकी पर अफरातफरी का माहौल बना रहा.
ये है मामला
जानकारी के अनुसार महिला पांच बच्चों की मां है और वह रोजाना शराब पीकर हंगामा करना उसकी आदत बन गया है. पुलिस ने महिला के पति और परिजनेां को बुलाया और महिला को सौंपा. पुलिस का कहना है कि महिला कुछ दिन पहले ही चौकी के पास किराए पर रहने आई है. वह रास्ते में किसी दुकान पर सामान लेने गई थी और यहां दुकानदार से लड़ रही थी. उसके परिजनों को चेतावनी देकर महिला की सौंपा गया है.