Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: A special drive will be launched to clean the roads of Agra during Navratri….#agranews
आगरा

Agra News: A special drive will be launched to clean the roads of Agra during Navratri….#agranews

557

आगरालीक्स…नवरात्रि में आगरा की सड़कों को साफ करने के लिए चलेगा विशेष अभियान. मेयर ने लोगों से की शहर को और अधिक स्वच्छ बनाने की अपील की

शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में और अधिक ऊंचा मुकाम पाने के लिए जनभागीदारी के लिए महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने शहर के नागरिकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में शहर के सभी नागरिक शहर को स्वच्छ बनाए रखने में भागीदारी निभाएं और शहर को स्वच्छ बनाए रखें।
नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान

महापौर ने बताया कि 17 सितंबर से स्वच्छता ही सेवा(स्वच्छोत्सव) अभियान शुरू हो गया है, जिसमें शहर से गंदगी को साफ किया जा रहा है। इसके साथ ही नवरात्रि में नगर निगम आगरा द्वारा विशेष अभियान चलाकर शहर की सड़कों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति पर विशेष अभियान चलाएगा। इसमें आने वाले त्योहारों से पहले शहर में सफाई व्यवस्था को सुधारना, सड़कों को गड्ढा मुक्त कराना जैसे कार्य किए जाएंगे। इन सभी कार्यों की समीक्षा शासन के द्वारा भेजे गए नोडल अधिकारियों द्वारा भी की जाएगी।

महापौर ने आगरा के नागरिकों से अपील की है कि वह नवरात्रि में शहर के विभिन्न स्थानों पर सजाए गए दुर्गा पांडालों में विशेष सफाई रखें। कूड़े को सड़कों व खाली जगह पर कूड़ा न फैलाएं। कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, जिससे की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मी उसे ले जाएं। दुर्गा पूजा के लिए मिट्टी की मूर्ति ही खरीदें, जिससे कि मूर्ति को विसर्जित करते समय जल प्रदूषित न हो। प्लास्टिक, पत्तल और अन्य अपशिष्टों का उचित निष्पादन करें और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान में सक्रिय भागीदारी करें, अपनी जिम्मेदारी समझें, केवल शिकायत न करें बल्कि स्वच्छता में योगदान दें। नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने घर, गली, मोहल्ले और सार्वजनिक जगहों को सजाएं और साफ रखें, जिससे शहर की छवि सकारात्मक बने। स्वच्छता संबंधी कोई समस्या हो तो उसे नगर निगम को तुरंत सूचित करें। नवरात्रि के मेलों, आयोजनों, झांकियों आदि में भाग लेने वाले लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और कचरा इधर-उधर न फेंकें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!