आगरालीक्स…Agra News: आगरा के आईएमए के सचिव ने अपने अस्पताल में डॉक्टरों की इमरजेंसी बैठक बुलाई है। मरीज के इलाज के मामले में उनके अस्पताल पर आज 11 बजे प्रदर्शन के ऐलान से मची खलबली। ( Agra News: IMA, Agra Secretary call emergency GBM#Agra)
आईएमए, आगरा के सचिव डॉ. रजनीश कुमार मिश्रा का ताजनगरी फेज टू में सुश्रुत हेल्थ केयर सेंटर है। उनके पार्टनर अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार कुशवाहा है, साल 2022 में धिमिश्री के रहने वाले पप्पू के सीधे पैर की जांघ की हडडी सड़क हादसे में टूट गई थी, उन्होंने सुश्रुत हॉस्पिटल में सर्जरी कराई। हडृडी नहीं जुड़ी तो डॉक्टर ने उनकी दोबारा सर्जरी करने के लिए कहा, इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। डॉ. सुनील कुमार कुशवाह का आरोप है कि 13 सितंबर को मरीज अपने साथ एक व्यक्ति को लेकर आया, आरोप है कि उसने तीन लाख रुपये की मांग की, रुपये न देने पर हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और धरना देने की चेतावनी दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि सोमवार सुबह 11 बजे सुश्रुत हॉस्पिटल पर प्रदर्शन किय जाएगा।
सुबह 10 बजे बुलाई गई जीबीएम
आईएमए के सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि थाने में तहरीर दे दी गई है। सुबह 10 बजे इस मामले को लेकर सुश्रुत हॉस्पिटल पर आईएमए की इमरजेंसी जीबीएम बुलाई गई है।