आगरालीक्स …Agra News: आगरा में बुलट पर जूनियर डॉक्टर, चौकी इंचार्ज ने रोका, विवाद, जूनियर डॉक्टर ने थप्पड़ मारने का आरोप लगा इमरजेंसी कराई बंद, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर। ( Agra News: Junior Doctor close emergency for One hour after police misbehave, Chauki Incharge Line Haazir#Agra )
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के जूनियर डॉक्टर द्वितीय वर्ष रविवार शाम को बुलट से नूरी दरवाजे की तरफ से एसएन मेडिकल कॉलेज की तरफ जा रहे थे। तिरोह पर चौकी इंचार्ज अंकुर राठी पुलिस कर्मियों के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, उन्होंने बुलट रोकने के लिए कहा, जूनियर डॉक्टर के बुलट के न रोकने पर चौकी इंचार्ज पीछे दौड़े, आगे चलकर जूनियर डॉक्टर ने बुलट रोक ली, इसे लेकर विवाद हो गया है। जूनियर डॉक्टर का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने थप्पड़ मारा और अभद्रता की, जूनियर डॉक्टर थाना एमएम गेट पहूुंच गए। साथी जूनियर डॉक्टरों को पता चला तो उन्होंने इमरजेंसी का गेट बंद कर इलाज बंद कर दिया करीब एक घंटे तक मरीज और तीमारदार परेशान रहे।
चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
मामला बढ़ने पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में चौकी इंचार्ज अंकुर राठी को दोषी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने जूनियर डॉक्टरों को पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने इमरजेंसी में इलाज शुरू किया।