आगरालीक्स …Agra News: आगरा में नवरात्र पर पहले दिन 100 करोड़ का कारोबार, 500 कार की बिक्री, जानें किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री।
जीएसटी 2.0 से आटोमोबाइल इंडस्ट्री में बूम आ गया है, कार से लेकर बाइक के रेट में भारी गिरावट आई है। कार की कीमतें एक से दो लाख रुपये तक कम हो गई हैं तो बाइक भी 55 हजार रुपये कीमत की उपलब्ध हैं। ऐसे में नवरात्र के पहले दिन बाजार दीपावली की तरह से चमक गया। कार खरीदने के लिए लोग शोरूम पर पहुंचे, दो पहिया वाहन खरीदने वालों की संख्या बहुत अधिक रही। ( Agra News: Rs 100 Crore business on First day of Navratra in Agra#Agra )
100 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न सेगमेंट में नवरात्र के पहले दिन के कारोबार का आकलन कारोबारी और विशेषज्ञों के माध्यम से किया जाए तो करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है इसमें भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी चार पहिया वाहनों की हैं। आटोमोबाइल के प्रमुख विक्रेताओं ने 400 कारों की बिक्री नवरात्र के पहले दिन की है, आकलन के अनुसार 500 चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है इनकी कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है।
नवरात्र के पहले दिन हुई बिक्री
आटोमोबाइल चार पहिया 500 कार की बिक्री, कुल 50 करोड़ रुपये का कारोबार
आटोमोबाइल दो पहिया वाहन 1000 वाहनों की बिक्री, कुल 10 करोड़ रुपये का कारोबार
इलेक्ट्रोनिक्स के उत्पाद , 2500 की बिक्री, पांच करोड़ रुपये का कारोबार
कपड़ा और रेडिमेड उत्पाद, 5000 की बिक्री, कुल पांच करोड़ रुपये का कारोबार
बाजार में अन्य सामान की बिक्री करीब 30 करोड़ का कारोबार