सीतापुरलीक्स… समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां सुबह जिला कारगार से रिहा नहीं हो सके हैं अब वे दोपहर 12 बजे के बाद ही जिला कारागर से बाहर आ सकेंगे। जिला कारागार के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए हैं। ( Azam Khan Release: SP Leader May release after 12 PM #Agra )
समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आजम खां 23 महीने से सीतापुर के जिला कारागार में हैं, उन पर 104 केस हैं। इसमें रामपुर के 93 मामले दर्ज हैं, सभी मामलों में सपा नेता आजम खां को जमानत मिल गई है। उनकी मंगलवार को जेल से रिहाई होनी थी लेकिन अभी रिहाई कुछ देर के लिए टल गई है।
जुर्माना भरने के दस्तावेज के चलते हुई देरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक मामले में सपा नेता आजम खां को जुर्माना भरना है इसके दस्तावेज में देरी के चलते सपा नेता आजम खां की रिहाई नहीं हो सकी है, दोपहर 12 बजे के बाद सपा नेता आजम खां जेल से बाहर आ सकते हैं।