आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में दौड़ती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लगने से पति पत्नी की हो गई थी मौत। ( Agra News: Running electric scooty catches fire#Agra )
आगरा के कमला नगर में बुधवार शाम को एक युवक इलेक्ट्रिक स्कूटी से जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमला नगर के श्री राम चौक के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी से धुआं उठने लगा। स्कूटी चला रहे युवक को पता चला कि धुआं उठ रहा है तो उसने स्कूटी खड़ी कर दी और दूर जाकर खड़ा हो गया।
20 मिनट में जलती रही स्कूटी
स्थानीय लोग भी जुट गए, उन्होंने स्कूटी पर पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन करीब 20 मिनट तक स्कूटी जलती रही। स्कूटी पूरी जल गई , युवक बाल बाल बच गया।
इससे पहले आगरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी को रात में चार्जिंग पर लगाने से आग लग गई थी इससे जगदीशपुरा के लक्ष्मी नगर में बुजुर्ग दंपती की मौत हो गई थी।