आगरालीक्स…आगरा के गढ़ी भदौरिया, न्यू ईदगाह कॉलोनी में तीन अनाधिकृत निर्माणों पर एडीए ने लगाई सील. नहीं कराया था नक्शा पास
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों पर जहां सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है तो वहीं अवैध निर्मित कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को तीन अनाधिकृत निर्माण जिनके नक्शा पास नहीं कराए गए थे उन्हें एडीए की प्रवर्तन टीम द्वारा सील कर दिया गया है.
न्यू ईदगाह कॉलोनी में की कार्रवाई
आगरा विकास प्राधिकरण के वार्ड रकाबगंज वार्ड के क्षेत्रान्तर्गत प्राधिकरण द्वारा एक निर्माण पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी है। श्री गंगा राम द्वारा भूखण्ड संख्या-28, नार्थ ईदगाह कॉलोनी, रकाबगंज वार्ड, आगरा पर स्वीकृत मानचित्र के विरूद्ध कराये जा रहे अनाधिकृत निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-28 ‘क’ (1) सीलबन्द कर दिया गया है।
लोहामंडी में दो निर्माण किए सील
आगरा विकास प्राधिकरण के वार्ड लोहामण्डी के क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को को प्राधिकरण द्वारा दो निर्माणों पर सीलिंग की कार्यवाही की गयी है। केदार नाथ पता–कृष्णापुरी, गढी भदौरिया आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये एवं भरत सिंह पुत्र श्री टेक चन्द द्वारा प्लॉट नं0–5, खसरा सं0-42, 43, 44, 58 एवं 59 कृष्णापुरी गढ़ी भदौरिया, लोहामण्डी वार्ड, आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से किये जा रहे निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा – 28 ‘क’ ( 1 ) सीलबन्द कर दिया गया है।
उक्त कार्यवाही प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ता के सहयोग से संपादित की गयी।