यूपीलीक्स…युवक के पेट से निकलीं 29 चम्मच, 19 टूथब्रश, दो नुकीले पेन…डॉक्टर भी रह गए दंग. जानिए क्या है ये हैरान करने वाला मामला
यूपी के हापुड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यह घटना ऐसी है जिसमें डॉक्टर भी शॉक्ड रह गए. एक युवक के पेट से डॉक्टरों ने 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नुकीले पेन निकले हैं.
जानिए क्या है मामला
बुलंदशहर का रहने वाला सचिन को परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था. यहां नशा मिलने पर उसने ये चीजें निगल लीं. पेट में दर्द होने पर उसका अल्ट्रासउंड और एक्सरे कराया गया तो इस चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ. इसके बाद युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां डॉक्टरों ने करीब चार घंटे तक उसका आपरेशन किया और उसके पेट से 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो नुकीले पेन निकाले हैं.
युवक की हालत ठीक
आपरेशन के बाद युवक की हालत अब पूरी तरह से ठीक है और उसे सकुशल घर भेज दिया गया है. डॉक्टरों ने मरीज के इस हरकत के पीछे का कारण मानसिक बीमारी बताया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला ट्राइकोटिलोमेनिया या पिका डिसआर्डर या किसी गंभीर मानसिक विकार से जुड़ा हो सकता है जिसमें व्यक्ति खाने योग्य न होने वाली वस्तुओं को निगलता है.