आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में मिस्टर यूपी रहे जिम संचालक भरत सिंघानिया ने अपने जन्मदिन से एक महीने पहले जिम के अंदर सुसाइड कर ली, सीसीटीवी खंगाले, सुसाइड क्यों की, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। ( Agra News: Former Mister UP Bharat Singhania found dead in gym before One month before birthday#Agra )
आगरा के कमला नगर मुख्य बाजार स्थित बीस्ट फिटनेस के नाम से सात साल से जिम चला रहे थे, इससे पहले दयालबाग की एक जिम में ट्रेनर थे। भरत सिंघानिया शास्त्रीपुरम स्थित मंगलम आधार अपार्टमेंट में पत्नी दीपशिखा और बीना के साथ रह रहे थे, पत्नी दीपशिखा स्कूल में टीचर हैं। उनकी सात साल पहले शादी हुई थी। बहन ज्योति दिल्ली में परिवार के साथ रहती हैं, छोटे भाई दीपक की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी और दीपक गुरुग्राम में पैथोलॉजी लैब संचालित कर रहे थे।
भरत सिंघानिया का जिम के अंदर फंदे पर लटका मिला शव
भरत सिंघानिया की कमला नगर मुख्य बाजार में बीस्ट फिटनेस जिम थी, शुक्रवार को दोपहर 3.52 बजे उनकी पत्नी दीपशिखा से बात हुई थी। शाम को जिम करने के लिए युवा पहुंचे, जिम में एक चैंबर था जिसमें जिम संचालक भरत सिंघानिया रेस्ट करते थे। काफी देर तक भरत सिंघानिया चैंबर से बाहर नहीं आए, तो जिम करने वालों ने गेट खटखटाया, काफी देर तक कोई आवाज नहीं आया तो गेट तोड़ा अंदर भरत सिंघानिया का फंदे पर शव लटका हुआ था, हास्पिटल लेकर गए, डॉक्टर ने म्रत घोषित कर दिया। भरत सिंघानिया साल 2018—19 में मिस्टर यूपी रहे थे।
घर आई थी बहन, तीन दिन पहले थी पिता की बरसी
भरत सिंघानिया की बहन ज्योति दिल्ली में रहती हैं, वे पिता अंगद सिंह की बरसी पर तीन दिन पहले भाई के घर आईं थी, भरत सिंघानिया के पिता अंगद सिंह सीपीडब्ल्यूडी में काम करते थे, 15 साल पहले 23 सितंबर को मौत हो गई थी इसके बाद भरत सिंघानिया ने पूरे परिवार को संभाला था। वे अपने पिता से बहुत प्यार करते थे, इंस्टाग्राम पर पिता को याद करते हुए वीडियो भी डाला।
22 अक्टूबर को था जन्मदिन
भरत सिंघानिया का अगले महीने 22 अक्टूबर को जन्मदिन था, उससे पहले ही उनकी मौत से हर कोई हैरान है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस भी जांच में जुटी है लेकिन सुसाइड का कारण पता नहीं चल सका है।