आगरालीक्स…आगरा में आज एक हजार से अधिक जगह रावण का होगा दहन. जानें रामलीला मैदान, सेंट जॉन्स पर कितने बजे होगा दहन, रूट डायवर्जन भी जानें
रामलीला मैदान में 110 फुट का रावण
दशहरा का शहर का सबसे आकर्षण बिजलीघर स्थित रामलीला मैदान में होगा. यहा सबसे बड़ा 110 फीट का रावण तैयान किया गया है. मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला भी कई फुट ऊंचा बनाया गया है. रावण का पुतला हाथों में तलवार घुमाता दिखेगा. भगवान राम जब रावण में तीन मारेंगे तो उसकी नाभि से अमृत बरसेगा और आंखों से अंगारे निकलेंगे. रात 11 बजे के करीब दहन किया जाएगा.
सेंट जॉन्स पर 80 फीट ऊंचा रावण
दशहरा मेला स्वागत समिति द्वारा विजयदशमी के अवसर पर सेंट जॉन्स चौराहे पर दशहरा मेला 2025 इस वर्ष धार्मिकता और देशभक्ति के रंगों से सराबोर होगा. इस बार मेला ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगा, और 80 फुट से अधिक ऊँचे रावण के साथ आतिशबाजी का दृश्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. इस वर्ष दहन होने वाले रावण की ऊँचाई पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को तोड़ेगी। विशेष रूप से आतिशबाजी में 21 तोपों की सलामी दिखाई जाएगी, जिसे तिरंगे के रंगों से सजाया जाएगा. रात 11 से 12 बजे के करीब दहन किया जाएगा.
रूट डायवर्जन
रामलीला मैदान पर रावण दहन के लिए
बिजलीघर, विक्टोरिया पार्क, पुरानी मंडी, बालूगंज चाैकी से रामलीला मैदान (अमर सिंह गेट) की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- पुरानी मंडी से बिजलीघर, यमुना किनारा जाने वाले वाहन फूलसैय्यद, करियप्पा, बालूगंज की चौकी से छीपीटोला, बिजलीघर होकर जाएंगे।
- जीवनी मंडी गोल चक्कर से माल रोड व पुरानी मंडी जाने वाले वाहन हाथी घाट रोड, फोर्ट स्टेशन कट से बिजलीघर, बालूगंज व छीपीटोला से जाएंगे।
सेंट जोंस काॅलेज में रावण दहन के लिए
- हरीपर्वत, लोहामंडी, रघुनाथ टॉकीज, नूरी दरवाजा, एसएन कट से सेंट जोंस चौराहे की तरफ वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- हरीपर्वत से सुभाष पार्क, कलेक्ट्रेट की तरफ वाहन दिल्ली गेट, मदिया कटरा, लोहामंडी, पंचकुइयां होकर जाएंगे।
- सुभाष पार्क से हरीपर्वत, संजय प्लेस, भगवान टॉकीज की तरफ सुभाष पार्क से पंचकुइयां, लोहामंडी, मदिया कटरा, दिल्ली गेट से जाएंगे।
- घटिया आजम खां, रघुनाथ टॉकीज, नूरी दरवाजा से लोहामंडी की तरफ जाने वाले वाहन घटिया आजम खां से खटीकपाडा तिराहे से पानी की टंकी तिराहा, एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, दिल्ली गेट मदिया कटरा होकर जाएंगे।