आगरालीक्स…बड़ी खबर, आगरा में विसर्जन के दौरान 7 युवकों के नदी में डूबने की खबर. एक को बाहर निकाला, 6 लापता
आगरा के खेरागढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है. उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 7 युवकों के डूबने की खबर है जिनमें से एक को निकाल लिया गया है जबकि 6 अभी भी लापता है. मौके पर चीख पुकार मच गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवकों के डूबने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई. रेस्क्यू चलाया जा रहा है.
हादसा करीब ढाई बजे के आसपास का है. खेरागढ़ के डूंगरवाला उटंगन नदी में बड़ी संख्या में लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए आए थे. महिलाएं तो नदी किनारे रुक गईं लेकिन युवक प्रतिमा लेकर नदी के अंदर चले गए. तभी वो डूबने लगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 7 युवकों के नदी में डूबने की खबर है जिनमें से भोला ना के एक युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है. उसकी भी हालत खराब है. नदी किनारे परिजनों में कोहराम मच गया है.