आगरालीक्स…आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में 11 युवक डूबे. दो के शव मिले. अन्य की तलाश जारी. पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में 11 लोगों के विसर्जन के दौरान डूबने की सूचना है. इस हादसे से नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई. डूबे लोगों के परिजनों में कोहराम मच गया है. सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. डूबे हुए लोगों की तलाश नदी में गोताखोरों द्वारा की जा रही है.’अभी तक दो शवों के निकाले जाने की सूचना है. एक युवक को गंभीर हालत में निकाला गया है, उसका इलाज जारी है. अन्य की तलाश जारी है.
यहां का है मामला
मामला खेरागढ़ के गांव कुसियापुर का है. गुरुवार दोपहर गांव के लोग उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे थे. विसर्जन के दौरान 11 लोग नदी के गहरे पानी में चले गए जिससे चीख पुकार मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने नदी में डूबते तीन लोगों को बाहर निकाल लिया. इधर सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए हैं. डूबे लोगों की तलाश जारी है.