मथुरालीक्स …Mathura News: यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में दो दोस्तों की मौत। ( Mathura News: Two friends died in accident on Yamuna Expressway#Mathura)
मथुरा में रह रहे मूलरूप से कानपुर के रहने वाले रघुनाथ और शिवली बाइक से यमुना एक्सप्रेस से होते हुए जा रहे थे। शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर बल्देव क्षेत्र में बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सुबह के समय हादसा हुआ, उस समय एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या भी कम थी।
हादसे में दोनों की मौत
वाहन की टक्कर से हादसे में दोनों दोस्त रघुनाथ और शिवली की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस उनके परिजनों से संपर्क कर रही है।