आगरालीक्स…आगरा की उटंगन नदी में डूबे 7 लोगों का तीसरे दिन भी नहीं चल रहा पता. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना सुबह से कर रहीं तलाश…
आगरा के खेरागढ़ स्थित उटंगन नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 13 लोगों में से 5 की लाश मिल चुकी है. एक को बचा लिया गया था लेकिन 7 डूबे युवकों का पता नहीं चल पा रहा है. तीसरे दिन भी सुबह से नदी में डूबे सातों युवकों की तलाश की जा रही है. इसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ सेना भी तलाश में जुटी है. रेस्क्यू जारी है लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है. अब पानी के बहाव को रोकने के लिए अस्थाई तौर पर व्वस्था की जा रही है. इसके लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाए जा रहे हैं जिससे कि पानी का बहाव एक तरफ से कम हो जाए.
ये है पूरा मामला
गुरुवार को विसर्जन के दौरान गांव कुसियापुर डूगरवाला के 13 युवक गहरे पानी में डूब गए थे. एक युवक विष्णु को उसी समय ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया. इसके बाद यहां अफरातफरी मच गई. सूचना पर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. डेढ़ घंटे बाद दो अन्य युवक ओमपाल और गगन के शव नदी से निकाले गए जबकि देर रात एक अन्य किशोर मनोज का शव भी मिल गया. इसके बाद शुक्रवार को दो अन्य युवकों के शव भी गोताखोरों को नदी से मिल गए हैं. अब भी 7 का पता नहीं चल सका है. नदी में उनकी तलाश की जा रही है. हादसे के बाद गांव के लोगों में कोहराम मच गया है. तलाश में पुलिस और प्रशासन के साथ एसडीआरफ भी लगी है.