आगरालीक्स….आगरा में इतने बजे निकलेगा करवाचौथ का चांद. पूजा का समय भी जानें
सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का दिन बेहद खास महत्व रखता है. इस दिन व्रत और पूजा करने से पति की लंबी आयु, तरक्की, प्रेम और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. हिंदू धर्म में करवा चौथ को प्रेम का प्रतीक माना गया है और यह सबसे कठिनव्रतों में से एक है. माना जाता है कि इस तिथि पर सुहागिने निर्जला उपवास रखते हुए प्रेम जीवन के सुखमय की कामना करती है. करवा माता की पूजा करते हुए अन्न वस्त्रों का दान करती हैं. इस दौरान व्रत का प्रारंभ ब्रह्म मुहूर्त में सरगी से लेकर चंद्रोदय तक मान्य होता है.
जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त
आगरा की ज्योतिषाचार्य आशिमा शर्मा के अनुसार कार्तिक माह के कृष पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी. इसक समाप्ति शुक्रवार 10 अक्टूबर को रात 7 बजकर 38 पर है. उदया तिथि के अनुसार करवा चौथ 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा.
शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
करवा चौथ पर पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा जो कि रात 7 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. वहीं चंद्रोदय कासमय शाम 7 बजकर 42 मिनट पर माना जा रहा है.