आगरालीक्स…आगरा में दिवाली से पहले मिलावट की जांच. खाने—पीने की 16 चीजों के सैंपल जांच को भेजे. बेकार 20 किलो बर्फी और 5 किलो सोनपपड़ी को कराया नष्ट
आगरा में दिवाली से पहले खाने पीने में मिलावट की जांच एफएसडीए द्वारा लगातार की जा रही है. शविार को भी विभिन्न टीमों द्वारा जनपद के प्रतिष्ठानों पर विभाग द्वारा पनीर, दही, छेना, मिश्रित दूध, काला जामुन, छेना मिठाई, छेना रसगुल्ला, घी,बेसन, पेड़ा, सोनपापड़ी, मोटी सेवई, fryums आदि खाद्य उत्पादों का जांच हेतु नमूना संकलन किया गया.
इन स्थानों से लिए सैंपल
जिनमें पंडित जी दूध भंडार बालूगंज आगरा, श्रीराम मिष्ठान भंडार धीमश्री चौराहा आगरा, राज रसोई छलेसर आगरा, मंगल सिंह बरौली अहीर आगरा, श्वेता डिपार्टमेंटल स्टोर, रिलायंस रिटेल मार्ट माधव कुंज आगरा, रामेश्वर डेरी नगला जमाल भैंस आगरा, शिशुपाल सिंह नगला दयाराम से एत्मादपुर चौराहा आगरा, मैसर्स विकास सेवई पोईया आगरा, वाहन संख्या UP82AT5442 से एत्माद्दौला आगरा पर आदि उपरोक्त प्रतिष्ठानों से नमूना संकलन की कार्यवाही की गयी।
ये कराया नष्ट
निम्नांकित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों में लेबलिंग एवं पैकेजिंग मानक के अनुरूप न होने के कारण तथा अस्वस्थकर एवं अस्व्छ्कर परिस्थितियों में खाद्य पदार्थों के भण्डारण के कारण जब्तीकरण एवं विनष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई –
1- श्रीराम मिष्ठान भंडार, धीमश्री चौराहा, आगरा से 20 किग्रा. बर्फी मूल्य 5000/- एवं 05 किग्रा. सोनपापड़ी मूल्य 700/- नष्ट कराया गया ।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आज 16 खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए गए । संबंधित प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी ।