फिरोजाबादलीक्स…पति ने ट्रेन से कटकर दी जान तो पत्नी घर में फंदे पर लटकी मिली. इनकी ढाई माह की बेटी. दो साल पहले हुई थी शादी..करवाचौथ के बाद हुआ कुछ ऐसा
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दुखद खबर सामने आई है. करवाचौथ के अगले दिन शनिवार सुबह पति ने ट्रेन से कटकर जान दे दी तो वहीं घर में पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला. इनकी ढाई माह की बेटी अकेली रह गई. दो साल पहले शादी हुई थी. दोनों परिवार से अलग रह रहे थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना के पीछे की वजह भी तलाश रही है.
गांव दबरई में प्रमोद कुमार रहता था. शनिवार सुबह प्रमोद घर से निकल गया और सुबह नौ बजे ट्रेन के आगे कूद गया. प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ग्रामीणों से उसकी शिनाख्त की. ग्रामीण जब इसकी खबर देने उसके घर पहुंचे तो वहां उसकी पत्नी निशा का शव फंदे पर लटका मिला . परिजन व ग्रामीण निशा को उतारकर अस्पताल लेकर गए लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पति—पत्नी की मौत की वजह तलाशी. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि निशा की मौत आत्महत्या है या हत्या.
दो साल पहले हुई थी शादी
प्रमोद और निशा की शादी दो साल पहले जसराना के बेंत गांव में हुई थी. दोनों परिवार से अलग रह रहे थे. इनकी ढाई महीने की बेटी भी है. घरवालों ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था. शनिवार सुबह भी कुछ कहासुनी हुई थी जिसके बाद दोनों ने यह कदम उठाया है. हालांकि कहासुनी किस बात पर हुई यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है. निशा के मायके पक्ष ने निशा की मौत को संदिग्ध बताया है और जांच की मांग की है.